गोरखपुर : संयुक्त मजिस्ट्रेट व तहसीलदार होम क्वारंटाइन, ये रही वजह

गोरखपुर : संयुक्त मजिस्ट्रेट व तहसीलदार होम क्वारंटाइन, ये रही वजह


गोरखपुर। सहजनवां तहसील की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अनुज मलिक व तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। दोनों अधिकारी गीडा स्थित पूर्वांचल डेंटल कॉलेज के क्वारंटाइन सेंटर में कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक के संपर्क में आए थे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत तिवारी की सलाह पर उन्होंने यह निर्णय लिया। दोनों अधिकारियों के नमूने जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। 

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुज मलिक ने बताया कि शुक्रवार को वह शासन की ओर से तैनात नोडल अधिकारी अपर आयुक्त गन्ना प्रमोद कुमार उपाध्याय के साथ पूर्वांचल डेंटल कॉलेज में बने क्वारंटाइन सेंटर पहुंची थीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने और तहसीलदार ने संक्रमित मिले युवक के पास जाकर उसका हालचाल लिया था। युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो सभी सतर्क हो गए। इसके बाद युवक के संपर्क में आने वालों की सूची (कांटेक्ट ट्रेसिंग) बनी। इस सूची में संक्रमित युवक से मिलने वालों में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और तहसीलदार का भी नाम शामिल था। सीएमओ ने इसकी जानकारी जैसे ही दोनों अधिकारियों को दी, वे सीधे घर पहुंच गए और स्वयं को होम क्वारंटाइन कर लिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश