महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया दीवान, फिर...

महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया दीवान, फिर...


गोरखपुर। गीड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात अकेली महिला के घर में घुसे पुलिस विभाग के दीवान को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़कर न सिर्फ खातिरदारी किया, बल्कि पुलिस के हवाले भी कर दिया। गांव के प्रधान ने घटना की सूचना  पुलिस को दी। पुलिस दीवान को साथ लेकर गई है। दीवान इसके पहले नौसर चौकी पर तैनात था और मार्च में एसएसपी ने वसूली के आरोप में उसे निलंबित कर दिया था

बताया जा रहा है कि गांव में शुक्रवार की रात को दीवान बाइक से एक महिला के घर पहुंचा। उसका पति बाहर कमाने गया है। रात करीब साढ़े आठ बजे महिला के देवर ने दीवान को रंगेहाथ पकड़ लिया और बाहर से कमरा बंद कर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव वाले भी आ गए। फिर कमरा खोला गया। दीवान चारपाई के नीचे छिप कर बचने की कोशिश कर रहा था। इस बीच किसी ने गांव के प्रधान राजेन्द्र निषाद को खबर दे दी। 

रात में करीब साढ़े दस बजे नौसढ़ चौकी से पहुंचे एक दरोगा उसे और महिला को अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि एक विवाद के दौरान दीवान का उस महिला के घर आना-जाना शुरू हुआ था। 23 मार्च को उसे नौसढ़ चौकी से वाहनों से वसूली के आरोप में निलंबित किया गया था। बाद में बहाल किया गया। वर्तमान में पुलिस लाइन में ही तैनाती है।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार