खुशखबरी : बलिया के इस स्टेशन पर रेलवे का यह काम पूरा, जानें इसका लाभ

खुशखबरी : बलिया के इस स्टेशन पर रेलवे का यह काम पूरा, जानें इसका लाभ


बैरिया, बलिया। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा लॉक डाउन के दौरान रेल संरक्षा को सुदृढ़ करने करने के लिए बड़े पैमाने पर रेल पथ, पुल, सिगनल आदि का अनुरक्षण व मरम्मत कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में वाराणसी मंडल के बकुल्हां स्टेशन पर पैदल ऊपरी गामी पुल (एफओबी) का काम सम्पन्न हुआ। 


इस कार्य हेतु प्री एफओबी लॉन्चिंग की तैयारी 6 मई 2020 से शुरू कर ली गई थी, जिसमें क्रेन प्लेसमेंट, मटेरियल शिफ्टिंग और अन्य कार्यों के लिए लाइन संख्या-3 का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था। एफओबी लॉन्चिंग 7 मई 2020 को  किया गया, जिसमें लाइन संख्या-1, 2,3 के लिए 10:10 से 15:10 बजे तक ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया गया था। 


इस अवधि के दौरान गर्डर लॉन्चिंग (2 नग), सुरक्षा संबंधी वेल्डिंग कार्य, टीआरडी कार्य और अन्य संबद्ध नियोजित गतिविधियां सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। अब बकुल्हां स्टेशन पर यात्रियों को प्लेटफार्म बदलने में पैदल ऊपरी गामी पुल की सुविधा मिलेगी और परिचालन में भी सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें : बलिया के स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह की कर्तव्यनिष्ठा को रेलवे का सलाम

शिवदयाल पांडेय 'मनन'


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट