बलिया : श्रमिक स्पेशल ट्रेन के दो दर्जन श्रमिकों को बुखार, एक आइसोलेट ; शेष...

बलिया : श्रमिक स्पेशल ट्रेन के दो दर्जन श्रमिकों को बुखार, एक आइसोलेट ; शेष...


बलिया। बुधवार की सुबह बलिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची स्पेशल ट्रेन से उतरे करीब दो दर्जन श्रमिकों के शरीर का टेम्परेचर बढ़ा मिला। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने एक श्रमिक को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया है, जबकि बाकी श्रमिकों को क्वारंटाइन सेंटरों पर भेजा गया है। आज ही सभी की सैम्पलिंग की जाएगी।

गुजरात के राजकोट से लगभग 1200 श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन बुधवार की सुबह बलिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची। फिर एक-एक कर सभी श्रमिकों की स्क्रीनिंग की गई। बताया जा रहा है कि थर्मल स्कैनिंग में 20-22 श्रमिकों का टेम्परेचर बढ़ा पाया गया। जिला महामारी प्रभारी डा. जियाउल हुदा ने कहा कि बीस श्रमिक ऐसे मिले, जिनको बुखार था। इसलिए सभी को अलग कर क्वारंटाइन कर दिया गया है। गाजीपुर के एक श्रमिक की तबियत ज्यादा खराब थी, लिहाजा उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इन सभी की सैम्पलिंग की जा रही है। नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद