बलिया : कोरोना जांच के नाम पर वसूली, दिल्ली से आये थे तीन लोग

बलिया : कोरोना जांच के नाम पर वसूली, दिल्ली से आये थे तीन लोग


बैरिया, बलिया। चिकित्सक को दूसरा भगवान कहा जाता है। ऐसे भी चिकित्सक है, जो कोरोना का इलाज करते करते खुद संक्रमित होकर जान गंवा दे रहे है। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण पूरा विश्व त्रस्त है। देश के प्रधानमंत्री से लेकर हर जागरूक लोग कोरोना को हराने की जुगत मे लगे है। ऐसे में सीएचसी सोनबरसा पर तैनात एक चिकित्सक ने दिल्ली से आने वाले तीन लोगो से कोरोना जांच के नाम पर तीन-तीन सौ रुपया वसूल कर लिया, जिसकी चर्चा चहुंओर है।

क्षेत्र के श्रीपालपुर निवासी मिथिलेश कुमार, अनूप कुमार व कुसुम देवी लाक डाउन के दौरान दिल्ली से आये थे। उनके आने की सूचना पर पुलिस ने घर पर सम्पर्क किया। तीनो को अस्पताल पर जांच कराने की सलाह दी। पुलिस की सलाह पर अमल करते हुए जब तीनों लोग सीएचसी सोनबरसा पहुंचे तो वहां तैनात एक चिकित्सक ने पर्ची बनाकर लाने को कहा। तीनो पर्ची लेकर गये तो जांच के नाम पर तीन तीन सौ रुपया चिकित्सक ने मांगा। तीनों ने पैसा देकर जांच कराया। इसकी जानकारी जागरुक लोगो को हुई तो लोग इस बात पर हैरत जताने लगे।

घटना के सम्बन्ध में सीएचसी अधीक्षक डा. विजय यादव ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।अगर किसी चिकित्सक ने ऐसा किया है तो गलत है। यह जांच का विषय है। ऐसे समय में यह कारगुजारी उचित नहीं है। इसकी जांच करा करा कर कार्रवाई होगी।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया