नहीं मिली मंजिल तो प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम

नहीं मिली मंजिल तो प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम


लखनऊ। हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने फांसी लगा कर ख़ुदकुशी कर ली। सुबह दोनों का शव गांव के बाहर लगे पेड़ से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। दोनों के परिवारीजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

बताया जा रहा है कि सुरसा थाना क्षेत्र के भटेउरा मजरा कैरमैर निवासी शिवानंद (20) का गांव की ही युवती (18) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की एक ही जाति होने के कारण शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वाले इसके ल‍िए राजी नहीं थे। रविवार की रात दोनों अपने अपने घर से निकले और फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार की सुबह उनके शव एक ही पेंड से एक ही रस्सी से लटकते मिले। युवक बीए सेकेंड ईयर का छात्र था और युवती के पड़ोस में ही रहता था।  

मौके पर पहुंचे सीओ सिटी विनय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का है। परिवारजनों से जानकारी ली जा रही है। गांवों वालों के अनुसार दोनों के बीच लगभग दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेक‍िन दोनों पर‍िवार इस बात के ल‍िए तैयार नहीं थे। वैसे जांच के बाद ही पूरी बात स्‍पष्‍ट होगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
गाजीपुर : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन...
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव