बलिया : Lockdown में रूठ गई फूलों की कोमलता

बलिया : Lockdown में रूठ गई फूलों की कोमलता


बैरिया, बलिया। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉक डाउन के लंबा खींचने के कारण फूलों की खेती करने वाले किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। मंदिरों में पूजा-पाठ, शादी-विवाह व अन्य मांगलिक आयोजनों में फूलों की खूब बिक्री होती थी। फलस्वरूप फूलों की खेती करने वाले किसान मालामाल थे। इस खेती में अधिक फायदा देख कुछ नए किसानों ने भी फूलों की खेती किया, किंतु इस लॉक डाउन के कारण खेत में फूल खड़े-खड़े सूख रहे हैं, क्योंकि कहीं से डिमांड नहीं आ रही है।

उल्लेखनीय है कि दलन छपरा, उपाध्यापुर सहित कई गांवो में फूलों की खेती लहलहा रही है। फूल खिले हुए हैं कुछ खिले-खिले ही मुरझाने लगे हैं। पूछने पर किसानों ने बताया कि केवल मस्जिदों में लाउडस्पीकरों पर अजान होता है, मंदिरों में तो पूजा-पाठ ठप्प कर दिया गया है। 

शादी-विवाह, मुंडन, यज्ञोपवित लॉक डाउन के कारण नहीं हो रहे हैं। ऐसे में फूलों की बिक्री एकदम ठप्प है। फलस्वरूप किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में जागरूक लोगों ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि फूल की खेती करने वाले किसानों को आर्थिक सहायता दिया जाय अन्यथा की स्थिति में वे बर्बाद हो जाएंगे।


शिव दयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट