पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव

पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव

MP News : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां एक युवक-युवती का शव मिला। दोनों के शव पेड़ से लटक रहे थे। शव को देखकर गांव के लोग वहां पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पड़री गांव के रहने वाले पवन कोल और रानी कोल शनिवार को मकान के छत की ढलाई में मजदूरी करने गए थे, लेकिन देर रात तक घर नही लौटे। घरवालों को लगा की रात में वहीं रुके होंगे। रविवार की सुबह दोनों का शव रमपुरवा गांव में लोगों को पेड़ पर लटकते हुए मिला। चर्चाओं के मुताबिक, युवक-युवती एक दूसरे के साथ प्यार करते थे। लोगों का मानना है कि एक साथ दोनों आत्महत्या नहीं कर सकते। मृतक युवक के शरीर पर चोट के भी निशान है। दोनों के पैर जमीन पर थे। इससे यह प्रतीत होता है कि आत्महत्या नहीं, बल्कि किसी ने हत्या कर दोनों के शव को पेड़ पर लटका दिया।

बरगवां थाना प्रभारी आरपी सिंह का कहना है कि शनिवार की रात युवक व युवती घर से मजदूरी करने निकले थे। जिनका शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं प्रेमी जोड़े का शव मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। कुछ ग्रामीणों ने दबी जुबान में बताया कि दोनों के रिश्ते से दोनों के घर वाले खुश नहीं थे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली