बेहोशी की हालत में मिले युवक-युवती की मौत, सामने आई यह सच्चाई

बेहोशी की हालत में मिले युवक-युवती की मौत, सामने आई यह सच्चाई

Chhatisgarh News : जांजगीर में प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। जहर पीने के बाद युवक ने अपने दोस्तों को इसकी जानकारी दी। जब तक उसके रिश्तेदार मौके पर पहुंचते, तब तक दोनों की हालत बिगड़ चुकी थी। युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार बर्रा निवासी गनपत यादव हेल्पर था। भदरीपाली की युवती प्रीति यादव से उसका प्रेम संबंध था। युवक 16 नवंबर को अपने घर से काम पर में जाने के लिए निकला। सरायपाली के पास उसने युवती के साथ मिलकर जहर सेवन कर लिया। जहर सेवन करने के बाद उसने घटना की जानकारी गांव में अपने दोस्तों को दी। उसके दोस्तों ने गनपत यादव के घरवालों को घटना से अवगत कराया।

सूचना मिलने पर उसके घरवाले और दोस्त मौके पर पहुंचे तो दोनों बेहोश मिले। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान युवती प्रीति की मौत हो गई। युवक गनपत की स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया, लेकिन गनपत की भी मौत हो गई। 

यह भी पढ़े होलिका दहन एक आध्यात्मिक संदेश : ज्योतिषाचार्य डॉ. अखिलेश उपाध्याय से जानिएं राशि के अनुसार उपाय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली