बलिया का पहला स्कूल बना SUNBEAM, एक साथ मिली दोहरी खुशी ; अब...

बलिया का पहला स्कूल बना SUNBEAM, एक साथ मिली दोहरी खुशी ; अब...

सनबीम स्कूल, अगरसंडा-बलिया

बलिया। सनबीम स्कूल बलिया ने अपने छोटे से ही कार्यकाल में मीलों का सफर तय करते हुए अनेकों कीर्तिमान स्थापित करता आया है। आज इस कड़ी में एक और नई उपलब्धि जुड़ गई है। वह है NATIONAL CADET CORPS (NCC) की संबद्धता। यह जनपद का पहला प्राइवेट स्कूल है, जिसे 93NCC बटालियन की सदस्यता प्राप्त करने का गौरव हासिल हुआ है। अब सनबीम स्कूल के छात्र गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ ही युवा नेतृत्व एवं देशभक्ति का ज़ज्बा भी सीख सकेंगे।

NCC भारत सरकार का एक स्वैच्छिक उपक्रम है, जो हमारी युवा पीढ़ी को व्यक्तित्व विकास के साथ ही अनुशासित जीवन एवं देश सेवा का अवसर प्रदान करती है। NCC ना सिर्फ युवाओं को देशभक्ति के लिए प्रेरित करती है, बल्कि यह युवाओं में नेतृत्व एवं आत्मसंयम के गुणों का भी विकास करती है। इस वर्ष, प्रथम वर्ष होने के कारण विद्यालय को 40 सीट की मान्यता मिली है। सनबीम स्कूल बलिया के लिए यह अति गौरव का पल है। इस उपलब्धि पर विघालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय एवं सचिव अरूण कुमार सिंह ने अत्यन्त प्रसन्नता जताई है।


 डॉ. कुंवर अरुण सिंह 

विद्यालय के निदेशक डॉ. कुंवर अरुण सिंह ने इस अविस्मरणीय अवसर पर हर्ष जताते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता के साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहे हैं। हमारी जिम्मेदारी अब और बढ़ गयी है, क्योंकि हमें छात्रों को देश सेवा के लिए ट्रेंड करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आत्मसंयम के साथ ही देश की सेवा में अपना कैरियर बनाने वाले छात्रों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा। देश की तीनों सेनाओं के अतिरिक्त सुरक्षा सम्बन्धित सभी निकायों में विशेष तौर पर प्राथमिकता मिलेगी। बहुत सी निजी कंपनियों जैसे इंडियन एयर लाइंस, पवन हंस आदि में भी विशेष वरीयता मिलेगी।



श्री सिंह ने कहा कि अभी ही हमें भारतीय डाक विभाग द्वारा SCHOOL PHILATELIC CLUB की सदस्यता मिली है और अब यह  NCC की नयी जिम्मेदारी का गौरव। उन्होंने बताया कि philatelic club की सदस्यता पाने वाला भी जनपद का प्रथम विद्यालय सनबीम स्कूल बलिया ही है। श्री सिंह ने इन सभी उपलब्धियों के लिए तहेदिल से हार्दिक बधाई देते हुए विघालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों के अथक परिश्रम का प्रतिफल माना है। जिन्होंने अपने कठोर परिश्रम से विद्यालय परिवार को बार बार गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क