ऑफिस में बुलाकर करता था अश्लील हरकतें, 50 छात्राओं की शिकायत पर प्रधानाचार्य गिरफ्तार

ऑफिस में बुलाकर करता था अश्लील हरकतें, 50 छात्राओं की शिकायत पर प्रधानाचार्य गिरफ्तार

New Delhi : हरियाणा राज्य के जींद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को 50 से अधिक छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। मामले की जांच कर रहे पांच सदस्यीय स्पेशल टीम के प्रमुख पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार भाटिया ने बताया कि, आरोपी प्रिंसिपल को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि आरोपी प्रिंसिपल पांच दिनों से भाग रहा था, लेकिन हमारी टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया जाएगा और हम आगे की जांच के लिए उसकी पुलिस रिमांड की मांग करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा राज्य महिला आयोग ने इसकी जानकारी दी थी। कहा था कि जींद के एक सरकारी स्कूल की 50 से अधिक छात्राओं से प्रिंसिपल ने यौन उत्पीड़न किया है। यौन उत्पीड़न के आरोप पर जींद प्रशासन ने प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया था। इसके कुछ दिनों बाद हरियाणा पुलिस ने सोमवार को स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस घटना को लेकर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने पंचकुला में कहा था, 'हमें छात्राओं से प्रिंसिपल के खिलाफ 60 लिखित शिकायतें मिली हैं। इनमें से 50 शिकायतें लड़कियों की हैं, जिन्होंने आरोपी के हाथों शारीरिक शोषण की बात कही है। दस अन्य लड़कियों ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें पता था कि प्रिंसिपल गलत हरकतें शामिल हैं।

शिकायत करने वाली सभी लड़कियां नाबालिग हैं। भाटिया ने कहा कि प्रिंसिपल छात्राओं को अपने ऑफिस में बुलाता था और फिर यौन शोषण करता था। इसके अलावा प्रिंसिपल ने कई लड़कियों को वॉट्सऐप मेसेज भी भेजे थे। उसके पास कम से कम तीन मोबाइल फोन थे। एकाध के बारे में उसके परिवार को भी पता नहीं था। आयोग ने पुलिस को निर्देश दिया था कि 24 घंटे के भीतर प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया जाए।

यह भी पढ़े रमज़ान में दिखा बलिया की नन्हीं फातिमा का जज़्बा, छह साल की उम्र में रखा 10वां रोज़ा

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश