Covid19 : देश में फिर बढ़ा लॉकडाउन, घर रहें-सुरक्षित रहें

Covid19 : देश में फिर बढ़ा लॉकडाउन, घर रहें-सुरक्षित रहें


नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) को देश में बढ़ने से रोकने के लिए लॉकडाउन को फिर से दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है। अब इसे 4 मई से 17 मई तक बढ़ाया गया है। सबसे पहले लॉकडाउन का ऐलान 25 मार्च से 14 अप्रैल तक के लिए हुआ था, फिर लॉकडाउन को 15 अप्रैल से 3 मई तक के लिए बढ़ाया गया। इसके बाद लॉकडाउन की अवधि को 4 मई से दो सप्ताह के लिए यानी कि 17 मई तक के लिए दूसरी बार विस्तार दिया गया है। 

भारत में 35,365 से ज्यादा कोरोना मरीज

भारत में विदेशी नागरिकों सहित कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या शुक्रवार (1 मई) को बढ़कर 35,365 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण के चलते 1152 मौतें हुई हैं और वर्तमान में कुल 25,148 व्यक्ति महामारी से संक्रमित हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1755 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 77 लोगों को इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 692 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 9065 (1 माइग्रेटेड) पर पहुंच गई है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार