बलिया : धान के खेत में पड़ा मिला बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी का शव

बलिया : धान के खेत में पड़ा मिला बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी का शव

Ballia News : फेफना थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में खेत में सिंचाई करने गए शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय औंदी के परिचारक का शव धान के खेत में मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 
 
 
बताया जा रहा हैै कि बुधवार की देर शाम खाना खाने के बाद सिंहपुर निवासी संतोष कुमार सिंह (50) खेत में सिंचाई करने की बात कह कर घर से निकले। गुरुवार की सुबह तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन की, पर कुछ पता नहीं चला। थक हार कर परिजनों ने थाने में सूचना दी। इसी बीच, किसी ने सूचना दिया कि खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। शव की शिनाख्त संतोष कुमार सिंह के रूप में की गई।
 
बताया जा रहा है कि किसानों द्वारा फसलों की जंगली सुअरों से सुरक्षा के लिए खेतो के चारो तरफ तार लगा कर विद्युत करंट प्रवाहित किया गया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि प्रवाहित करंट की चपेट में आने से संतोष कुमार सिंह उर्फ बेचू की मौत हो गई होगी। हालांकि परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
 
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार