सांसद आदर्श ग्राम वासियों ने की मतदान बहिष्कार की घोषणा

सांसद आदर्श ग्राम वासियों ने की मतदान बहिष्कार की घोषणा



बैरिया /बलिया। सांसद आदर्श ग्राम पंचायत केहरपुर में बंधा व ठोकर का निर्माण नही तो वोट नहीं की घोषणा दो माह पूर्व से मतदाताओं द्वारा किया गया है।संज्ञान में आने के बाद गुरुवार को उपजिलाधिकारी विपिन कुमार जैन व तहसीलदार रामनरायण वर्मा केहरपुर व सुघर छपरा पहुंचकर मतदान बहिष्कार न करने के लिए मतदाताओं से अपील किया।लेकिन मतदाताओं का कहना है कि जब तक हमे गांव सुरक्षित होने का भरोसा नही हो जाता है तब तक हम मतदान बहिष्कार से नही हटेंगे।

केहरपुर, सुघरछपरा, प्रेमनगर व माफी केहरपुर में आम लोगों का आशियाना गंगा नदी के कटान के मुहाने पर है।केहरपुर ग्राम पंचायत को वर्ष 2017-18 में सांसद आदर्श ग्राम घोषित किया गया था,उस समय बाढ़ विभाग ने इन गांवों के करीब 3500 की आबादी को सुरक्षित करने के लिए 24.95 करोड़ रुपये की लागत से बंधा व ठोकर निर्माण के लिए स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था, लेकिन शासन से धन स्वीकृति नहीं हुई।जिसके वजह से करीब दो हजार मतदाताओं में नाराजगी है, इन मतदाताओं ने दो माह पूर्व ही उच्चाधिकारियों को पत्रक देकर मतदान बहिष्कार की ऐलान कर चुके है।उपजिलाधिकारी व तहसीलदार से गांव के मतदाता त्रिभुवन ओझा,योगेंद्र ओझा, शिवजी सिंह, सुरेश सिंह, प्रभुनाथ ओझा, बबन ओझा, परमात्मानन्द ओझा ने दो टूक कहा बंधा व ठोकर नहीं तो वोट नहीं।हालाकि उपजिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने मतदान बहिष्कार न करने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि आप कटान पीड़ितों की समस्याओं के सम्बंध में जिलाधिकारी से वार्ता करूंगा।इसके बावजूद मतदाता नही माने।ग्राम प्रधान विजयकांत पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीणों की मांग जायज है हम अपने ग्रामीणों के साथ है।

इस सम्बन्ध में एसडीएम विपिन जैन से पूछे जाने पर बताये कि कटान पीड़ित मतदाताओं से मतदान बहिष्कार छोड़कर मतदान करने की अपील किया गया है,हमारे सामने तो मतदाता मान गए बाद में फिर मतदान बहिष्कार की बात अगर हो रही है तो दुबारा उनसे वार्ता कर मतदान बहिष्कार वापस कराया जाएगा।

रिपोर्ट सुधीर सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा