Ballia News : फंदे पर झूलकर युवक ने दी जान

Ballia News : फंदे पर झूलकर युवक ने दी जान

Ballia News : नगर पंचायत सहतवार के वार्ड नंबर सात में संदिग्ध परिस्थिति में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची सहतवार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वार्ड नंबर 7 रेलवे क्रॉसिंग के पास का निवासी मुकेश राजभर (25) गुरुवार की रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। शुक्रवार की सुबह देर तक नहीं उठा तो घर वालों ने उसे जगाने की बहुत कोशिश की। हालांकि मुकेश नहीं उठा। अनहोनी की आशंका से घर वालों ने दरवाजा तोड़ दिया।

अन्दर देखा तो मुकेश घर में बने पंखे के हुक से गमछे के सहारे लटका हुआ था। नजारा देखकर परिजन दंग रह गये। इसी बीच किसी ने मुकेश की मौत की सूचना सहतवार पुलिस को दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। मुकेश की शादी इसी वर्ष मई माह में बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के मैरीटार में हुई थी।

यह भी पढ़े 22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक