Road Accident in Ballia : ट्रक से कुचलकर छात्रा की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

Road Accident in Ballia : ट्रक से कुचलकर छात्रा की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

Ballia News : नगरा थाना अंतर्गत नगरा गड़वार मोड़ पर शहीद गेट के पास गुरुवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। वहीं, दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

नगरा थाना क्षेत्र के रेकुंवा गांव निवासी परमानन्द यादव की दो बेटियां शिल्पी और पिंकी गुरुवार की सुबह नगरा कोचिंग में पढ़ने आई थीं। कोचिंग से दोनों बहनें एक ही साइकिल से घर जा रही थीं। साइकिल पिंकी (16) चला रही थी, जबकि शिल्पी पीछे बैठी थी। गड़वार मोड़ स्थित शहीद गेट के पास सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से पिंकी की मौत हो गयी, जबकि शिल्पी शिल्पी बाल बाल बच गयी।

हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस और छात्रा के परिजनों को दी। परिजनों के पहुंचने से पहले पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकों लेकर परिजनों की पुलिस से नोंकझोंक शुरू हो गई। परिजन पुलिस पर आरोप  लगा रहे थे कि पुलिस जानबूझकर छात्रा के शव को देखने नहीं दी। वहीं, आक्रोशित भीड़ चालक को पकड़ने और शव को तत्काल घटनास्थल पर लाने को लेकर हंगामा करने लगे। हालांकि तत्पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। 

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे