बलिया : विधायक की मौजूदगी में गूंजा, हम शपथ लेते है कि...

बलिया : विधायक की मौजूदगी में गूंजा, हम शपथ लेते है कि...


सिकंदरपुर, बलिया। राज्यपाल द्वारा मनोनीत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नगर पंचायत कार्यालय में किया गया। बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक संजय यादव की मौजूदगी में नगर पंचायत चेयरमैन डॉ रविंद्र वर्मा ने मनोनीत सदस्यों श्रीमती विमला देवी, गणेश प्रसाद सोनी व प्रमोद कुमार गुप्ता को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण ख्याल रखा गया था। 

विधायक संजय यादव ने सभी मनोनीत सदस्यों को शुभकामना देते हुए कहा कि इस समय पूरा विश्व ही कोरोना संक्रमण की महामारी को झेल रहा है। पूरे देश में लॉक डाउन चल है, जिसका पालन कर्तव्य के रूप में सभी को करना चाहिए। कहा कि यदि किसी को किसी प्रकार की समस्या होती है तो वह मोबाइल नंबर द्वारा संपर्क कर सकते हैं। उनकी समस्या का समाधान होगा। सभी को लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है। अधिशासी अधिकारी संजय राव, वरिष्ठ लिपिक अत्ताउल्लाह खान, माधव प्रसाद गुप्ता, डॉ उमेश चंद, उमा शंकर राजभर, बैजनाथ पांडेय सहित सभी वार्डों के सभासद मौजूद रहे।

रमेश जायसवाल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी