बलिया : बड़ी शातिर निकला 'वह' मौलाना, कारस्तानी सुन चौंक गये लोग

बलिया : बड़ी शातिर निकला 'वह' मौलाना, कारस्तानी सुन चौंक गये लोग


सिकन्दरपुर, बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ले में संचालित मदरसा में पढ़ने वाले किशोर से अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

14 वर्षीय पीड़ित के पिता ने सिकन्दरपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि मेरा पुत्र इब्राहिम मदरसा ( तहरीर में नाम) में पढ़ता है। मदरसा संचालक ने 28 अप्रैल को मेरे पुत्र को मदरसे पर बुलाकर पुनः अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लड़का किसी तरह वहां से घर भाग कर आया और घटना की जानकारी दिया। बताया कि मेरे साथ पहले भी यह दर्जनों बार अप्राकृतिक दुष्कर्म कर चुका है। यह सुन परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी चौकी प्रभारी को दिया। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दिया है।  

सूत्रों का दावा है कि यह वही मौलाना है, जो 
कुछ दिन पहले लीलकर गांव में 5 बजे सुबह दिखा था। इलाकाई लोगों ने उसका विरोध किया था। पता चला था कि वह गांव के किसी लड़की के साथ गया है। पुलिस ने लड़की के परिजनों पर दबाव बनाया तो वह लड़की को छोड़ वहां से फरार हो गया था। पुलिस अभी उस मामले की जांच कर ही रही थी, तब तक इस मौलाना के कारनामे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस प्रकरण पर क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर पवन कुमार सिंह ने बताया गया कि पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal