वाराणसी : तस्करी में लिप्त थे भाजयुमो के जिलाध्यक्ष, खुला राज तो...

वाराणसी : तस्करी में लिप्त थे भाजयुमो के जिलाध्यक्ष, खुला राज तो...


वाराणसी। चौबेपुर इलाके में अवैध देसी शराब बरामदगी मामले में भाजयुमो जिला अध्यक्ष संजय गुप्त को पद से हटा दिया गया है। मीडिया में यह प्रकरण सामने आने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने आरोपित संजय के खिलाफ सोमवार को कार्रवाई की। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को चौबेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रिंग रोड से एक कार पर लदी अवैध 12 पेटी देसी शराब बरामद किया था। साथ ही मौके से अरुण पाल उर्फ बबलू निवासी मिल्कोपुर व संतोष कुमार गुप्त निवासी दामोदरपुर सारनाथ को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई चिरईगांव चौकी इंचार्ज आनंद कुमार चौरसिया ने की थी। इस दौरान मौके से तीसरा आरोपित अरविंद पांडेय फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ व विवेचना के दौरान शराब तस्करी में भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजय गुप्त की संलिप्तता सामने आई है। शराब लदी कार पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष लिखा हुआ है। इस आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि भाजयुमो जिला अध्यक्ष पद से संजय गुप्त को हटा दिया गया है। शराब तस्करी में उनकी संलिप्तता संबंधी मीडिया में चल रही खबर का संज्ञान लेते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने यह कार्रवाई की है।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...