ढाई साल पहले मौसमी सिंह बनी थी दुल्हन, लेकिन...

ढाई साल पहले मौसमी सिंह बनी थी दुल्हन, लेकिन...


लखनऊ। मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ढेंढेमऊ गांव निवासी चंद्रभान सिंह के बेटे राम सिंह के साथ ढाई वर्ष पूर्व गांव मुजफ्फरपुर सर्रा उन्नाव निवासी सर्वेश सिंह ने बेटी मौसमी सिंह (22) का विवाह हुआ था। रविवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ढाई वर्ष पूर्व दुल्‍हन बनी विवाहिता के परिजनों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिये प्रताड़ित कर जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

मृतका के भाई आशीष सिंह के मुताबिक दहेज के लिए ससुरालीजन अक्सर उसे प्रताड़ि‍त करते रहते थे। जिससे मौसमी काफी परेशान रहती थी। मौसमी के पति समेत अन्य ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये नगद और अपाचे बाइक की मांग कर रहे थे। जिसको लेकर अक्सर पति-पत्नी में कहासुनी होती थी। आशीष सिंह कुछ दिन पहले अपने बहनोई को समझाने बुझाने ढेढेंमऊ आए थे। अपनी हैसियत के मुताबिक उन्होंने दहेज दिया था। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शनिवार रात पति ससुर, सास, ननद, देवर ने मिलकर मौसमी सिंह को आग के हवाले कर दिया। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले गए, जहां देर रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला के भाई आशीष सिंह ने राम सिंह, चंद्रभान सिंह, सास, ननंद अंजू सिंह, देवर श्याम सिंह के खिलाफ मलिहाबाद कोतवाली में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students