हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत


वाराणसी। सोनभद्र जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र के अंजानी गांव में रविवार की रात अंजानी स्कूल के सामने लगे ट्रांसफार्मर का इंसुलेटर जल कर टूट जाने से 11 हजार केवी का बिजली का तार अचानक टूट गया, जो घरेलू लाइन पर गिर गया। इस दौरान सुखदेव यादव के घर में हाई वोल्टेज करंट आने से उनकी पत्नी अंजनी देवी (45) करंट की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गयी।

किसी तरह से लोगों ने फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद कराई और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को एनटीपीसी रिहंद चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश है। जर्जर तार टूटने एवं महिला की मौत के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इस बारे में अवर अभियंता महेश कुमार का कहना है कि विद्युत उपकरण पुराने होने की वजह से जर्जर हो चुके हैं।
जर्जर उपकरणों को बदलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से काम रुका हुआ है। लॉकडाउन खत्म होते ही जर्जर उपकरणों को बदलने का काम दोबारा शुरू हो जाएगा।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली