बलिया : कोरोना के खिलाफ ऐसे जंग लड़ रही फिरोजी, शीला, ममता और...

बलिया : कोरोना के खिलाफ ऐसे जंग लड़ रही फिरोजी, शीला, ममता और...


बलिया। जन शिक्षण संस्थान (कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा बलिया जनपद के विभिन्न गांवों में संचालित व्यवसायिक प्रशिक्षण कटिंग & टेलरिंग कोर्स कुशल प्रशिक्षिकाएं तथा प्रशिक्षु कोरोना जैसीे वैश्विक महामारी से जूझते समाज के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी कर रही है। ये सभी अपने कला कौशल और दक्षता का परिचय देते हुए मास्क निर्मित कर जरूरतमन्दों के बीच वितरण सेवा जैसा पुनीत कार्य प्रारम्भ कर दिया है। इसकी जानकारी जन शिक्षण संस्थान, बलिया के क्षेत्रीय अधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी राजेश्वर ने दी। 


बताया कि सांसद आदर्श गांवकेहरपुर, सुघरछपरा की कुशल प्रशिक्षिका फिरोजी खातुन, अड़रा घोड़हरा की शीला सिंह, हैबतपुर की ममता देवी, गायघाट रेवती की संध्या वर्मा, गोपालपुर सहोदरा की शीला राय, चिलकहर की पूनम वर्मा, दुबहर की ममता यादव, बासडीह की गायत्री देवी, सिकन्दरपुर की अन्जु गुप्ता, काजीपुर की अंजली गुप्ता, अमहर रसड़ा की शमा परवीन, चितबड़ागांव की पूजा सिंह, विजयीपुर की रेनु सिंह, लक्ष्मनपुर की आशा सैनी, ब्यासी की साधना गिरि, खड़सरा की प्रियंका श्रीवास्तव, उदयपुरा की प्रीति वर्मा, तीखमपुर की नेहा वर्मा, रुस्तमपुर की उषा देवी, कांशीराम आवास की मधु सिन्हा, चन्द्रशेखर नगर की कुशल प्रशिक्षिका शबाना परवीन, रेहाना परवीन आदि ने अपना अहम योगदान देते हुए मास्क तैयार कर असहायों के बीच वितरण शुरू कर दिया है। इस सराहनीय कदम के लिए संस्थान के निदेशक ब्रह्मराम सिंह ने बलिया जनपद के सभी केन्द्रों के कुशल प्रशिक्षिकाओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।




अम्बरीश तिवारी 'महादेव'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे