शिक्षक पिता की हत्या में नाबालिग बेटी प्रेमी संग गिरफ्तार

शिक्षक पिता की हत्या में नाबालिग बेटी प्रेमी संग गिरफ्तार

जिस पिता ने अपनी बेटी को नाजों से पाला, उसी बेटी ने हैवानों की तरह उनकी जान ले ली।  पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक भी जख्मों और हत्या का तरीका देख हैरान है कि क्या एक बेटी अपने प्रेमी के साथ अपने पिता की इस कदर निर्मम हत्या कर सकती है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Hathras News : शिक्षक पिता की हत्या में आरोपी नाबालिग बेटी को पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को चालान न्यायालय किया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया। वहीं, दोनों की गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड का सच सामने आने लगा है। कहा जा रहा है कि प्रेमी के सिर पर पिता द्वारा किए गए वार से निकले खून को देख बेटी आक्रामक हो गई और उसने अपने पिता की हत्या की कहानी रच दी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नगला अलगर्जी गांव निवासी बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक दुर्गेश कांत (47) ने बीते बृहस्पतिवार को अपनी बेटी को घर पर ही प्रेमी के साथ देख लिया था। पिता ने नाबालिग बेटी को डांट लगा दी। यह बात उसे नागवार गुजरी। इसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता के सिर पर धारदार हथियार से वार उनकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों फरार हो गए थे।

यह भी पढ़े बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण

बताया जा रहा है कि 6 जून की सुबह 10 बजे शिक्षक दुर्गेश कांत की पत्नी अपनी ड्यूटी पर महौ सीएचसी चली गई। जबकि पिता और पुत्र बाजार काम से गए थे। घर में अकेला शिक्षक ने बाल काला करने के लिए डाई लगाई थी। इस बीच, नाबालिग बेटी ने मौका देख अपने प्रेमी को कॉल करके बुला लिया और दोनों पहली मंजिल के कमरे में पहुंच गए। वहां, दोनों काफी देर तक अकेले रहे।

यह भी पढ़े तहसील का कड़वा सच देख बलिया डीएम नाराज, रजिस्ट्रार कानूनगो को चेतावनी नोटिस

इसी बीच शिक्षक अपने बालों को धोने के लिए बाथरुम की ओर बढ़ा तो उसे कुुुछ खटपट की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर शिक्षक ऊपर के कमरे की तरफ बढ़ा तो उसकी नजर हॉल में बेटी व उसके प्रेमी पर पड़ी। जैसे ही प्रेमी पर नजर पड़ी तो वह उत्तेजित हो गया और उसने चिल्लाते हुए कहा कि तू नहीं सुधरेगा, घर के अंदर कैसे आया। इतना ही नहीं गुस्से में शिक्षक ने प्रेमी के सिर पर किसी सामान से वार कर दिया, जिससे प्रेमी के सिर पर गहरी चोट आई और खून निकल आया।

प्रेमी की सिर से निकले खून निकलता देख बेटी उत्तेजित हो गई। फिर क्या था, बेटी ने अपने पिता पर मूसल से पहला प्रहार किया, जिससे पिता बेहोश हो गया। इसके बाद बेटी व प्रेमी ने सिर पर प्रहार किए और ब्लेड से गर्दन व हाथ की नसें काटकर घर से फरार हो गए। इन आरोपियों की गिरफ्तारी हरिद्वार पुलिस ने की। इसके बाद बृहस्पतिवार दोनों आरोपियों को हाथरस लाया गया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क