साइबर सेल बलिया को मिली बड़ी सफलता, 78 हजार पाकर अमरेश सिंह बोले - Thanks Ballia Police 

साइबर सेल बलिया को मिली बड़ी सफलता, 78 हजार पाकर अमरेश सिंह बोले - Thanks Ballia Police 

Ballia News : पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर व नोडल साइबर सेल के निर्देशन में साइबर सेल को बड़ी सफलता मिली है। साइबर सेल ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की, जिसके फलस्वरूप रविवार को शिकायतकर्ता के खाते में धोखाधड़ी कर निकाला गया 78000/- रुपये (अठहत्तर हजार रुपये) वापस आ गया। शेष धनराशि को वापस कराने के लिए साइबर सेल द्वारा प्रयास किया जा रहा है। वहीं, खोया धन वापस मिलने से खुश शिकायतकर्ता ने बलिया पुलिस तथा साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया है। 
 
अमरेश कुमार सिंह पुत्र सच्चिदानन्द (निवासी कैथौली, थाना बांसडीह, बलिया) ने पुलिस कार्यालय में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया था कि 22 फरवरी 2023 को उसके एचडीएफसी बैंक खाते से 96000/- रुपये फर्जी तरीके से यूपीआई के माध्यम से स्थानान्तरण किया गया है। शिकायत का त्वरित संज्ञान लेते हुए साइबर सेल ने विधिक कार्यवाही की, लिहाजा शिकायतकर्ता का 96 हजार रुपये में से 78 हजार रुपये वापस मिल गया है। साइबर सेल पुलिस टीम में प्रभारी साइबर सेल संजय शुक्ला, आरक्षी अमरनाथ मिश्र, आरक्षी शिवचन्द यादव, महिला आरक्षी ऋचा शुक्ला व महिला आरक्षी काजल शुक्ला शामिल रही।
 
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार