Road Accident in Ballia : ट्रैक्टर ने मारी बाइक में टक्कर, सेल टैक्स लिपिक की मौत

Road Accident in Ballia : ट्रैक्टर ने मारी बाइक में टक्कर, सेल टैक्स लिपिक की मौत

Ballia News : गड़वार-बलिया मार्ग पर स्थित सुखपुरा थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव के समीप शनिवार की रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार सेल टैक्स विभाग के  लिपिक की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-रोते परिजनों का बुरा हाल है। 
 
गड़वार थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी महेश श्रीवास्तव (47) पुत्र वीरेन्द्र श्रीवास्तव बलिया सेल टैक्स विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। प्रतिदिन की भांति वे शनिवार को ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे थे। अभी वे अलावलपुर गांव के समीप पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। इससे महेश श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गये। 
 
घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।आनन-फानन में एम्बुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गये। थानाध्यक्ष पारस नाथ सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
 
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद