बलिया : पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 16.5 लाख हड़पने और धमकी देने का आरोप

बलिया : पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 16.5 लाख हड़पने और धमकी देने का आरोप

Ballia News : फेफना पुलिस ने अगरसंडा निवासी पिता-पुत्र के खिलाफ धारा 420, 406, 352, 504 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पर पैसा हड़पने व धमकी देने का गंभीर आरोप है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

मूल रुप से कोतवाली रसड़ा के जाम निवासी (हाल मुकाम : सनबीम स्कूल अगरसंडा, बलिया) अरुण कुमार सिंह ने पुलिस को दिये तहरीर में लिखा है कि श्री बाबा बालेश्वर नाथ ट्रस्ट (सनबीम स्कूल) अगरसंडा का निवासी हूं। ट्रस्ट के लिए अगरसंडा निवासी प्रेमनारायण सिंह से जमीन का मौखिक सौदा 52 लाख रुपये में हुआ था। प्रेमनारायण सिंह की बातों पर भरोसा करते हुए 17 मई 2019 को सनबीम स्कूल अगरसंडा के खाता से 7.50 लाख, 30 नवम्बर 2019 को चार लाख तथा सात मार्च 2020 को पांच लाख रुपये उसके खाता में ट्रांसफर कर दिया। कुछ दिनों बाद उससे जमीन का रजिस्टर्ड बैनामा करने के लिए कहा तो वह टाल- मटोल करने लगा।

अरुण कुमार सिंह का आरोप है कि इसी बीच प्रेमनारायण सिंह ने उक्त जमीन 16 अगस्त 2022 को बजहां बिसुकिया निवासी अंजनी यादव तथा अंजू यादव को बेंच दिया। इसकी जानकारी होने के बाद मैं प्रेमनारायण से पैसा मांगने गया तो वह (प्रेमनारायण) तथा उसका पुत्र शेरबहादर उर्फ पिंटू गाली-गलौज करने के साथ ही डंडा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। दोनों जान से मारने की धमकी देने लगे। फेफना पुलिस ने तहरीर के आधार पर रविवार की रात पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरु कर दिया है। 

यह भी पढ़े Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती

 

यह भी पढ़े Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal