बलिया में शिक्षक की अनोखी पहल, पहली जून से ऐसे विद्यार्थियों को निःशुल्क मिलेगी अंग्रेजी ग्रामर की शिक्षा

बलिया में शिक्षक की अनोखी पहल, पहली जून से ऐसे विद्यार्थियों को निःशुल्क मिलेगी अंग्रेजी ग्रामर की शिक्षा

Ballia News : कुंवर सिंह इण्टर कालेज (Kunwar Singh Inter college) में पहली जून से यूपी बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमज़ोर बालक-बालिकाओं के लिए ग्रीष्मावकाश के दौरान नि:शुल्क अंग्रेजी ग्रामर (English Grammar) की कक्षाएं शुरू हो रही हैं। यह जानकारी कालेज के प्रधानाचार्य और अंग्रेजी शिक्षक (English Teacher) शशि कुमार सिंह 'प्रेमदेव' ने दी है। उन्होंने आस-पास के किसी भी हिन्दी माध्यम के विद्यालय में अध्ययनरत अंग्रेजी सीखने के इच्छुक विद्यार्थियों को एक जून की सुबह आठ बजे अपने-अपने पहचान-पत्र की छायाप्रति के साथ पहुंचकर रेमेडियल कक्षाओं में नामांकन कराने का आह्वान किया है। 

प्रधानाचार्य व अंग्रेजी शिक्षक शशि कुमार सिंह 'प्रेमदेव' ने स्पष्ट किया है कि इसके लिए विद्यार्थियों (Students) को कोई फीस नहीं देनी होगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी आग्रह किया है कि वे अधिकाधिक संख्या में ऐसे विद्यार्थियों को उक्त 'समर-कैम्प' से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। बताते चलें कि जनपद के जाने-माने कवि 'प्रेमदेव' स्वयं हर वर्ष गर्मियों की छुट्टियों में सुविधाविहीन किशोर वय विद्यार्थियों को, सरलतम ढंग से अंग्रेजी ग्रामर सिखाते हैं। अब तक सैकड़ों Students इससे लाभान्वित हो चुके है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक विद्यार्थी या उनके अभिभावक शशि प्रेमदेव के मोबाइल नंबर 9415830025 पर संपर्क कर सकते हैं।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट