बलिया के लाल डॉ दया सागर गुप्ता बनें आईआईटी हिमाचल प्रदेश में प्रोफेसर

बलिया के लाल डॉ दया सागर गुप्ता बनें आईआईटी हिमाचल प्रदेश में प्रोफेसर

दुबहर, Ballia News : दृढ़ विश्वास और लगन से किया गया परिश्रम एक दिन कामयाबी की इबारत जरूर लिखता है। इस बात को क्षेत्र के मोहन छपरा निवासी डॉ. दयासागर गुप्ता (Dr Dayasagar Gupta) ने चरितार्थ कर दिखाया है। कठिन परिश्रम और लगन के बल पर हिमाचल प्रदेश के आईआईटी मंडी (IIT MANDI) में बतौर प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति पाकर डॉ. दयासागर गुप्ता ने बलिया (Ballia) का मान सम्मान ऊंचा किया है।

मोहन छपरा निवासी परशुराम प्रसाद के पुत्र डॉ. दया सागर गुप्ता शुरू से ही मेधावी रहे है। 2011 में यूपीटीयू से बीटेक करने के बाद आईआईटी धनबाद से एमटेक किया, फिर  वही से 2018 में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। इसके पूर्व डॉ दयासागर गुप्ता ने लोकनायक जयप्रकाश इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी छपरा बिहार, सासाराम के शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज, संत लोगोंवाल इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पंजाब, राजीव गांधी इंस्टीट्यूट आफ पैट्रोलियम टेक्नोलॉजी जायस अमेठी सहित देश के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजो में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

इनकी प्रतिभा को देखते हुए इनको विदेश की कई संस्थाओं ने भी अपने यहां सेवा देने का ऑफर दिया। लेकिन इन्होंने उसे नकारते हुए अपनी सेवा अपने देश भूमि के ही लोगों को देने का निर्णय लिया। इनके इस सफलता पर जनपद के कई लोगों ने फोन कर इन्हें बधाई दी। वहीं इनके पैतृक गांव मोहन छपरा के प्रधान प्रतिनिधि मनीष पांडे गुड्डू ने कहा कि बलिया जनपद के एक छोटे से गांव मोहन छपरा में जन्मे डॉ दयासागर गुप्ता ने अपनी प्रतिभा के बल पर गांव का नाम पूरे देश में रोशन किया है।

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय