बलिया में एक और एक्सीडेंट : स्कॉर्पियो-जीप की भीषण टक्कर में पिता-पुत्र की मौत, एक दर्जन यात्री घायल

बलिया में एक और एक्सीडेंट : स्कॉर्पियो-जीप की भीषण टक्कर में पिता-पुत्र की मौत, एक दर्जन यात्री घायल

Ballia News : गड़वार-नगरा मार्ग पर स्थित  सलेमपुर महाविद्यालय पुलिया के पास सोमवार की सुबह स्कॉर्पियो और जीप की भीषण टक्कर में पिता-पुत्र की मौत हो गयी। वहीं, जीप सवार करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों व पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा  पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर, हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। 
 
गड़वार थाना क्षेत्र के मझौवा गांव से खिचड़ी चौहान के नाती शिवम का मुंडन संस्कार सोमवार को था। सुबह जीप से सवार होकर घर-परिवार के लोग बलिया गंगा घाट आ रहे थे। सलेमपुर पुलिया के पास बलिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और जीप में आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में खिचड़ी चौहान (65) और उनके पुत्र रामाशंकर चौहान (45) की मौत हो गई। वहीं, जीप सवार करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 
बता दे कि सोमवर की सुबह बलिया शहर से सटे माल्देपुर गंगा घाट पर नाव हादसा हुआ है, जिसमें तीन महिलाओं के शव बरामद कर लिए गये है। प्रशासन बचाव कार्य में जुटा है। 
 
रोहित सिंह मिथिलेश
Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र स्थित वन विहार के पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के एक कर्मचारी की...
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव
बलिया में युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद
बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता
बलिया में ‘नो आयुष्मान-नो अनाज’ व्यवस्था लागू, कार्ड बनाने में तेजी के निर्देश, डीएम ने घोषित किया डेडलाइन
Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी