मोटर मकैनिक की हत्या कर फार्म हाउस में फेंका शव

मोटर मकैनिक की हत्या कर फार्म हाउस में फेंका शव


गाजीपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ीबाग स्थित कांशीराम आवास के सामने फार्म हाउस में एक मोटर मकैनिक की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। घटना उस समय हुई जब वह सकलेनाबाद स्थित मोटर गराज से बृहस्पतिवार की रात वह घर लौट रहा था। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य, एसपी सिटी प्रदीप दुबे समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन शुरू कर दी। अधिकारी द्वय ने सीओ नगर ओजस्वी चावला को घटना का तत्काल पर्दाफाश करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें : दवा के कार्टन में प्रेमी ने सात घंटे रखे रहा प्रेमिका का शव, ऐसे खुला का राज

मूल रूप से पश्चिम बंगाल के आमला थाना जोका निवासी जावेद खां का पूरा परिवार बीस साल पहले जनपद में आया था। शुरुआती दिनों में वह महाराजगंज में एक मोटर वर्कशॉप में काम करता था। बारह साल पहले उसकी शादी सहजादी से हुई। इसके बाद वह परिवार सहित कांशीराम आवास में रहने लगा। यहां उसने एक छोटी सी किराने की दुकान भी खोल ली। इसके साथ वह मोटर मैकेनिक का कार्य भी करता था।

बृहस्पतिवार को सकलेनाबाद स्थित मोटर वर्कशॉप पर काम करने गया, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। पत्नी और बच्चे पूरी रात उसके आने का इंतजार करते रहे। सुबह में पता चला कि जावेद खां (35) की हत्या कर शव फार्म हाउस के खेत में फेंक दिया गया है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस  ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक की पत्नी का कहना है कि उसके पति की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह केवल अपने काम से मतलब रखते थे। मामले में सीओ नगर ओजस्वी चावला के देखरेख में शहर कोतवाल धनंजय मिश्र ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। 



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार