Lockdown : बलिया बार्डर पर बढ़ी चौकसी, पहुंचे डीएम-एसपी ; ये है बड़ी वजह
On



बलिया। लॉकडाउन ( Lockdown) के बीच, बॉर्डर क्षेत्र पर जिला प्रशासन की विशेष नजर बनी हुई है। स्वयं DM श्रीहरि प्रताप शाही व SP देवेन्द्र नाथ लगातार जिले के हर बॉर्डर पर भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। हर रोज की तरह गुरुवार को भी दोनों अधिकारी बलिया-गाजीपुर बॉर्डर पर भ्रमण किया। पुलिस विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी हाल में बॉर्डर पर किसी की आवाजाही नहीं होनी चाहिए। क्षेत्र में लाकडाउन का पालन सही ढंग से हो।
यह भी पढ़ें : बलिया : स्वास्थ विभाग ने जारी की कोरोना बुलेटिन, देखें Latest रिपोर्ट
यह भी पढ़ें : बलिया : स्वास्थ विभाग ने जारी की कोरोना बुलेटिन, देखें Latest रिपोर्ट
गौरतलब हो कि बलिया जनपद से सटे बिहार के बक्सर व सीवान तथा यूपी के गाजीपुर, मऊ में कोरोना पॉजीटिव केस मिले है। इसको लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट मोड में है। गुरुवार को इसी क्रम में डीएम-एसपी चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के धर्मापुर से आगे पड़ने वाले बॉर्डर पर पहुंचे। वहां बैरिकेडिंग की गई थी। डीएम ने थाना प्रभारी को साफ निर्देश दिया कि किसी को आने-जाने नहीं दे। बैरिकेडिंग जस की तस बनी रहे। कोई वाहन अगर अनुमति पत्र या पास लेकर आता है तो उसकी ध्यान से जांच पड़ताल कर लें, तब जाने दें।
सोशल डिस्टेंस के लिए जो तय हैं उसके अनुसार ही वाहनों का संचालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लॉकडाउन का पालन भी अक्षरशः होना चाहिए। अगर कोई उल्लंघन करता है तो सख्ती बरतने से भी परहेज ना करें।
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
19 Mar 2026 09:49:02
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...



Comments