बलिया : गरीबों के हक पर सरकारी नौकरी वाले डाल रहे थे डांका, ऐसे खुला राज

बलिया : गरीबों के हक पर सरकारी नौकरी वाले डाल रहे थे डांका, ऐसे खुला राज


बैरिया, बलिया। नगर पंचायत बैरिया स्थित दो सार्वजनिक वितरण की दुकानों पर जांच में आठ अन्त्योदय राशन कार्ड अपात्र पाये गये है। इसका खुलासा उपजिलाधिकारी अशोक चौधरी द्वारा गठित जांच टीम की रिपोर्ट से हुआ है।

जांच मे नामित नगर पंचायत बैरिया के अधिशासी अधिकारी अशुतोष ओझा व बैरिया के आपूर्ति निरीक्षक श्याम नाथ ने ने प्रेषित रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि बैरिया की कोटेदार कमलावती के दुकान पर तीन अन्त्योदय कार्ड अपात्र है। वही कोटेदार सुशीला देवी की दुकान पर पांच अन्त्योदय कार्ड अपात्र पाये गये।

यह भी पढ़ें : बलिया : गैस गोदाम पर छापा, मचा हड़कम्प ; क्योंकि...

बताया कि कार्ड धारक व उनके परिजन सरकारी नौकरी में है। ऐसे में उन्हे अन्त्योदय कार्ड से लाभान्वित नही किया जा सकता है। प्रेषित रिपोर्ट पर उपजिलाधिकारी बैरिया अशोक चौधरी ने बताया कि सम्बन्धित को नोटिस भेजा जा रहा है।जबाब आते ही विधिक कार्यवायी के साथ कार्ड को निरस्त किया जायेगा।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रवेश पत्र में मेल की जगह छपा था फीमेल, दो घंटे भटकता रहा छात्र Ballia News : प्रवेश पत्र में मेल की जगह छपा था फीमेल, दो घंटे भटकता रहा छात्र
बलिया : हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के पहले दिन एक परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र में लिंग (जेंडर) की गलती के कारण...
प्रभारी औषधि निरीक्षक की जांच में मिली अनियमितता, हुई यह कार्रवाई
बलिया में बीच बाजार युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
बलिया में ठेकेदार से 7.65 लाख की ठगी, जालसाज ने ऐसे दिया चकमा
बलिया में नवागत DI का BCDA ने किया स्वागत
एआई द्वारा तैयार फर्जी प्रिस्क्रिप्शन से जन-स्वास्थ्य को गंभीर खतरा, तत्काल लगे प्रतिबंध : आनंद सिंह
दिवंगत रसोईया की बेटी को मिला नया जीवन, भावुक कर देंगी बलिया में हुई इस शादी की कहानी