बैंक के बाहर से स्कूल प्रबंधक अगवा, मचा हड़कम्प

बैंक के बाहर से स्कूल प्रबंधक अगवा, मचा हड़कम्प


प्रतापगढ़। पट्टी थानाक्षेत्र के करैला बाजार में बैंक के बाहर से स्कार्पियो सवार बदमाशों ने स्कूल प्रबंधक को अगवा कर लिया। स्कूल प्रबंधक को दिनदहाड़े अगवा किए जाने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस के पीछा करने पर बदमाश चलती स्कार्पियो से प्रबंधक को नीचे फेंककर भाग निकले। बदमाशों ने स्‍कूल प्रबंधक का मोबाइल और दो हजार रुपये नकदी भी लूट ली है। बदमाशों को पकडऩे के लिए पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है। 

कंधई थानाक्षेत्र के कहैनिया गांव निवासी श्याम बहादुर वर्मा एक विद्यालय के प्रबंधक हैं। मंगलवार दोपहर वह पट्टी इलाके के करैला बाग स्थित बैंक में गए थे। कुछ देर में बैंक से बाहर निकलते ही स्कार्पियो सवार बदमाश आए और प्रबंधक को जबरन खींचकर गाड़ी बैठा लिया और भाग निकले। दिनदहाड़े स्कूल प्रबंधक को अगवा किए जाने से खलबली मच गई। बैंक के गार्ड ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। 

कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और वाहनों की चेकिंग लगा दी। तेरह मील के पास पुलिस ने स्कार्पियो आते देख रुकने का इशारा किया लेकिन गाड़ी नहीं रुकी।इस पर पुलिस ने डंडा मारा। जिससे स्कार्पियो का शीशा चकनाचूर हो गया। इसके बाद बदमाशों ने स्कार्पियो नहीं रोकी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर लिया। पुलिस पीछे लगी देख बदमाश प्रबंधक को चलती स्कार्पियो से फेंक कर भाग निकले। पुलिस ने बदमाशों को पकडऩे के लिए पूरे जिले में वाहनों की जांच कर रही है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार