सोच को सलाम : कोरोना योद्धा बना बलिया का यह शिक्षामित्र

सोच को सलाम : कोरोना योद्धा बना बलिया का यह शिक्षामित्र


मझौवां, बलिया। लॉक डाउन के चलते सब्जी की खेती करने वाले किसानों की कमर टूट गई हैं। कोरोना ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। सब्जी की खपत नहीं होने से किसानों को लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। खेतों में दिन रात मेहनत कर फसल उगाने वाले किसान अपनी उपज फ्री या औने-पौने दाम पर खपा रहे है। लौकी की लागत मूल्य कम से कम ₹10 है, लेकिन ₹5 में भी बिक्री नहीं हो पा रहा है। हालांकि इन सबके बीच एक शिक्षामित्र कोरोना योद्धा के रूप में काम कर रहा है, जिसकी प्रशंसा क्षेत्र में खूब हो रही है।

यह भी पढ़ें : शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लिए अच्छी खबर

बैरिया तहसील क्षेत्र के नवकागांव निवासी किसान व शिक्षामित्र गुप्तेश्वर सिंह अपनी खेत की उपज फ्री में बंटवा रहे है। बताया कि वे इस साल लौकी की खेती किये थे, जिसकी उपज भरपुर हो रही है। लेकिन लॉकडाउन की वजह से सब्जी मंडी तक नहीं जा पा रही। ऐसे में नर सेवा नारायण सेवा मान कर लौकी का वितरण पूरे क्षेत्र में फ्री में कराना शुरू कर दिया हूं। कोरोना की इस महामारी के बीच जरूरतमंदों तक यह हरी सब्जी पहुंचाकर काफी खुश हूं। कम से कम आशीर्वाद तो मिल ही रहा है। 




बताया कि जितना हो सकता है, जरूरतमंदों की सेवा जारी है। लौकी की उपज अधिक होने से राशन दुकानों पर भी रखवा दे रहा हूं। इससे गरीबों को राशन के साथ सब्जी भी फ्री में मिल जा रही है। यही हालात प्याज की भी खेती करने वाले किसानों की हो गई है। लागत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पा रहा है। 

हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद