खोला मोर्चा : एसडीएम के खिलाफ आर-पार के संघर्ष का ऐलान

  खोला मोर्चा : एसडीएम के खिलाफ आर-पार के संघर्ष का ऐलान





बैरिया/ बलिया। तहसील परिसर में  तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रुद्रदेव कुंवर की अध्यक्षता में शनिवार को  आपात बैठक हुईं, जिसमें  बैरिया के एसडीएम विपिन कुमार जैन व तहसीलदार रामनारायण वर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए सर्वसम्मत से प्रस्ताव पारित कर दोनों अधिकारियों के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई लड़ने की घोषणा की । अधिवक्ताओ ने कहा कि अगर इन दोनों अधिकारियों को निर्वाचन आयोग से अनुमति लेकर जिलाधिकारी इन्हें बैरिया से तुरंत नहीं हटाते हैं तो व्यापक स्तर पर हड़ताल, धरना -प्रदर्शन, अनशन का कार्यक्रम चलाया जाएगा। वहीं पूरे जनपद की न्यायिक प्रक्रिया ठप कर दी जाएगी।
बैठक में पारित प्रस्ताव में उपजिलाधिकारी व तहसीलदार न्यायालय में कार्यरत नाजायज मुहर्रिर को तत्काल हटाने, दोनों अधिकारियों का निवास जिला मुख्यालय के बदले यहां करने, उप जिलाधिकारी द्वारा कोई भी आदेश विधित: नहीं किए जाने, तहसीलदार द्वारा तारीख पेशी से पहले पत्रावलियों में आदेश पारित करने सहित कई आरोप जड़े गए। एसडीएम व तहसीलदार के खिलाफ कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के निर्देशन में सोमवार को तहसील मुख्यालय बैरिया पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं कई विरोधात्मक कार्यक्रम चलाए जाएंगे। अधिवक्ताओं ने कहा कि अगर निर्वाचन आयोग इस प्रकरण को गंभीरता से नहीं लेता है तो जनपद भर के अधिवक्ता चुनाव का बहिष्कार करेंगे। साथ ही बिना अधिवक्ताओं के उपस्थिति में पारित आदेशों को तुरंत वापस लेने सहित अन्य कई मांग जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया है।
उक्त बैठक का संचालन महामंत्री बसंत पांडेय ने किया जबकि वरिष्ठ अधिवक्ता शिवजी सिंह,अजीत सिंह, देवेंद्र मिश्र, कृष्णानंद सिंह, श्याम बिहारी उपाध्याय, गौरीशंकर पांडेय, संजय सिंह,रमेश सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव,  मिथिलेश पांडेय, रमाशंकर मिश्र, भृगुनाथ प्रसाद, रामलाल सिंह सहित दर्जनों अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे।

रिपोर्ट सुधीर सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal