रमजान पर बलिया डीएम का बड़ा निर्णय, SDM, CO और थानाध्यक्ष को मिला यह निर्देश

रमजान पर बलिया डीएम का बड़ा निर्णय, SDM, CO और थानाध्यक्ष को मिला यह निर्देश


बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कहा है कि किसी भी जगह पर कोई भीड़ एकत्रित नहीं होनी चाहिए। रमजान के महीने में भी सभी धार्मिक कार्य अपने घर में ही करना होगा। लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंस का अनुपालन अक्षरशः होना चाहिए। दरअसल, रमजान का पवित्र महीना 24 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इसमें मुस्लिम समाज द्वारा रोजा रखने के साथ विभिन्न मस्जिदों में आयोजित तराबी में भाग लिया जाता है। कोविड-19 के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए सभी प्रकार के धार्मिक, सामाजिक व अन्य अवसरों पर भीड़ नहीं लगाने के निर्देश शासन स्तर से प्राप्त है।


ऐसे में उन्होंने सभी एसडीएम और सीओ को निर्देश दिया है कि संयुक्त रूप से अपने-अपने क्षेत्र में स्थित मस्जिद के प्रबंधक/धर्मगुरुओं के साथ समाज के प्रभावशाली व्यक्तियों संग बैठक कर लें। यह अपील करें कि कहीं भी कोई भीड़ नहीं होनी चाहिए। नगर क्षेत्र बलिया में यह कार्रवाई नगर मजिस्ट्रेट और सीओ के सिटी स्तर से होगी। सभी थाना क्षेत्रों में भी थानाध्यक्ष यह बैठक करना सुनिश्चित करेंगे। इसका उद्देश्य यही है कि कोई भी धार्मिक कार्य सभी लोग अपने घर से करें, सोशल डिस्टेंस का अनुपालन हो, इसके प्रति जागरूक किया जाए।
Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली