बलिया : परिषदीय शिक्षक ने कोरोना से जंग का बताया तरीका

बलिया : परिषदीय शिक्षक ने कोरोना से जंग का बताया तरीका


बलिया। नगरा क्षेत्र अंतर्गत मसूरिया गांव के नौजवानों ने शिक्षक अजीत कुमार सिंह के मार्गदर्शन में 'आरोग्य सेतु ऐप' के फायदे को समझते हुए सभी से इस ऐप को डाउनलोड कराया। साथ ही अपने परिवार के अन्य सदस्यों से भी इस ऐप को डाउनलोड कराने का संकल्प लिया।

अजीत कुमार सिंह ने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप के अनेकों फायदे है। भारत सरकार द्वारा हमारी सुरक्षा हेतु बनाया गया यह ऐप हमें हर कदम पर अलर्ट करने वाला है। कहा कि बलिया जनपद में इस ऐप के यूजर की संख्या अभी कम है। इसलिए हम सब मिलकर कोरोना के लड़ाई में देश के साथ खड़े है। इस अभियान के तहत 2 दिन के अन्दर 81 सदस्यों ने इस आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड किया।

जब तक गांव के सभी एंड्रायड यूजर इस ऐप को डाउनलोड न कर ले, ये अभियान सोशल मीडिया के माध्यम से नौजवानों द्वारा चलता रहेगा। इस अवसर पर आनन्द गुप्ता, मिथुन कुमार, अंसार अंसारी, समसेद, भानु सिंह, अरसद, तेज प्रताप, राहुल गुप्ता, मुकेश यादव, रिशु सिंह, मकसूद अंसारी, आदर्श सिंह सहित अनेक नौजवानों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार