बलिया : भाजपा विधायक ने इस विन्दु पर सभी को किया अलर्ट

बलिया : भाजपा विधायक ने इस विन्दु पर सभी को किया अलर्ट


बैरिया, बलिया। विधायक सुरेंद्र सिंह ने सरकार से नि:शुल्क मिलने वाले खाद्यान्न को पूरी मात्रा में वितरण करने का आग्रह कोटेदारों से किया है। साथ ही चेताया है कि अगर किसी तरह की अनियमितता वितरण में मिली तो संबधित कोटेदार को जेल भेजवाने का काम किया जायेगा।

विधायक ने बताया कि सिताब दियारा चाचा के टोला में प्रति यूनिट एक किलो राशन कम दिया जा रहा था। वहीं गंगौली में 100 रुपये वसूला जा रहा है। इसकी सूचना मुझे ग्रामीणों ने दी। मैंने तत्काल दोनों स्थानों पर डीएसओ को भेज दिया। पीड़ितों की शिकायत सुनने के बाद संबदित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विधायक ने सभी राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं, नेताओं से आग्रह किया है कि कोरोना महामारी में प्रति यूनिट पांच किलो चावल नि:शुल्क उभोक्ताओ तक पहुंचे, इसके लिए वितरण में सहयोग करें। कहीं कोई भी अव्यवस्था हो तो उसे तत्काल मुझे मोबाइल से सूचित करें। मैं स्वयं मौके पर पहुंच सकता हूं या संबधित अधिकारियों को भेजूंगा। हमारे क्षेत्र में कहीं भी किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई तो उसके जिम्मेदार कोटेदारों के अलावा आपूर्ति निरीक्षक भी होंगे। यह त्रासदी है, इसमें सबकी मदद करना हम लोगों का धर्म है, इससे विमुख होना कदापि उचित नहीं है।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट