बलिया : धंसी पुलिया, युवक की दर्दनाक मौत

बलिया : धंसी पुलिया, युवक की दर्दनाक मौत



मझौवां, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जगदेवा के मुरली छपरा स्थित 2016 में बनी पुलिया बुधवार की शाम अचानक धंस गयी, जिसके नीचे दबकर 40 वर्षीय राजू हाशमी की मौत हो गयी। 

मुरलीछपरा में दियारा में जाने के लिए सपा सरकार में ही एक पुलिया का निर्माण कराया गया था। पुलिया बनने के 1 माह बाद ही वर्ष 2016 में आई बाढ़ में पुलिया एक तरफ झुकते हुए टूटने की कगार पर पहुंच गई। भाजपा की सरकार में इस पुलिया निर्माण के लिए टेंडर किया गया, उसमें भी जमकर धन उगाही की गई। अंततः वही हुआ जिसका डर ग्रामीणों में समाया था।

पुलिया बुधवार की दोपहर में धंस गई। उसी समय मुरली छपरा निवासी राजू हाशमी उस पुलिया की छाया में बैठकर शौच कर रहा था, जिससे मौके पर ही वह मौत के गाल में समा गया। इस घटना से राजू के परिवार में कोहराम मच गया। सबसे बड़ी परेशानी राजू के परिवार को लेकर हो गई है। सूचना पर पहुंचे बैरिया थाना इंचार्ज संजय त्रिपाठी, एसआई विरेंद्र प्रताप दुबे, लाल बहादुर यादव ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए कब्जे में लिया।  

हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश