बलिया : चंद्रशेखर जयंती पर बंटेगा 1000 गमछा

बलिया : चंद्रशेखर जयंती पर बंटेगा 1000 गमछा


बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती के अवसर पर 17 अप्रैल को समस्त नगरपालिका और नगर पंचायत के सफाईकर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों को गमछा वितरित किया जाएगा। युवा भारती ट्रस्ट, नई दिल्ली के सचिव और पूर्व पीएम चंद्रशेखर के राजनीतिक सलाहकार रहे एचएन शर्मा ने जिला प्रशासन को एक हजार गमछा दिया है, जिसे बुधवार को पत्रकार अजय कुमार उपाध्याय ने जिलाधिकारी को सुपुर्द किया।

गौरतलब है कि 17 अप्रैल को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का जन्मदिन है। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए इस अवसर पर तय हुआ है कि किसी प्रकार के समारोह का आयोजन नहीं होगा। इसकी जगह पर कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ रहे लोगों का सहयोग किया जाएगा। इसी क्रम में एचएन शर्मा ने एक हजार गमछा जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया है। 17 अप्रैल को सभी नगरपालिका और नगर पंचायत में स्वास्थ्य और सफाईकर्मियों के बीच इसे वितरित किया जाएगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार