बलिया में एक थानाध्यक्ष ऐसा, जिसकी जितनी भी...

बलिया में एक थानाध्यक्ष ऐसा, जिसकी जितनी भी...


हल्दी, बलिया। लॉक डाउन में अपने व्यवहार के बदौलत पुलिस हर दिल अजीज बनती जा रही है। आज पुलिस न सिर्फ जरूरतमंदों की मित्र बनी है, बल्कि खुद को खतरे में डालकर जन-जन को सुरक्षा करने की अपील करती दिख रही है। इसी कड़ी में हल्दी थानाध्यक्ष सत्येन्द्र राय है। इनकी  दरियादिली का सभी कायल हो गए हैं। थाने का सुन्दरीकरण की बात करें या ग्रामीणों का सहयोग करने की बात हो, सब समय ये चर्चा में रहते हैं।मंगलवार को भी मानवता का ऐसा ही मिशाल प्रस्तुत कर सबके दिलों में बैठ गए।

थाना क्षेत्र के पिन्डारी गांव निवासी श्यामबिहारी यादव का इकलौते पुत्र राजकुमार यादव (30) की मौत चार दिन पहले बुखार से हो गई थी।राजकुमार की शादी को सिर्फ दो माह ही हुआ था।श्यामबिहारी की चार पुत्रियां व एक पुत्र था, जो कुछ दिनों से बाहर गाड़ी चलाकर परिवार की व्यवस्था पटरी पर लाने का प्रयास कर रहा था।

अत्यंत गरीब परिवार होने की सूचना पाकर उसके घर पहुंचे थानाध्यक्ष हल्दी सत्येन्द्र कुमार राय ने आटा, चावल, आलू, रिफाइन, सरसों तैल व नगदी आदि दिया। गमजदा परिवार को ढाढ़स बधाते हुए कहा कि और जरुरत हो जरुर बताना। आचार्य सुनील कुमार द्विवेदी, डा.अजय पान्डेय, क्षेत्र पंचायत सदस्य नित्यानंद यादव, राधेश्याम यादव, मनोज यादव आदि रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद