नेशनल फायर सर्विस डे : बलिया में 66 फायरमैन को श्रद्धा सुमन

नेशनल फायर सर्विस डे : बलिया में 66 फायरमैन को श्रद्धा सुमन


बिल्थरारोड, बलिया। श्रेयन फायर एन्ड सेप्टी चेरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर नवल मद्धेशिया ने मंगलवार को नेशनल फायर सर्विस डे के अवसर पर उन 66 फायरमैंन को श्रद्धा सुमन अर्पित किया, जो कर्तव्य पालन में अपनी जान गंवा दिये थे। 

लॉक डाउन की वजह से श्री मद्धेसिया ने नगर स्थित अपने घर पर ही उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। बताया कि 14 अप्रैल 1944 का दिन था, जब फोर्टस्टीकेन नाम की मालवाहक जहाज मुम्बई में अचानक आग लग गई। जहाज में रूई की गांठें, विस्फोटक एवं युद्ध उपकरण भरे हुए थे। आग लगने की खबर मिलते ही मुंबई फायर सर्विस के सैकड़ों अधिकारी व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजा गया। अपनी जान की परवाह किए बगैर अदम्य साहस और बहादुरी दिखाते हुए इन जांबाज सैनिकों ने आग को बुझाने की पूरी कोशिश की और आग को काबू में कर भी लिया गया। लेकिन जहाज पर विस्फोटक सामग्री होने के कारण 66 फायरमेन आग की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठे। इन 66 सैनिकों ने जिस साहस और बहादुरी का परिचय दिया था, उसी की याद में हर साल 14 अप्रैल को देश भर में नैशनल फायर सर्विस डे मनाया जाता है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट