लॉक डाउन : फॉलो करें बलिया डीएम का यह आदेश

लॉक डाउन : फॉलो करें बलिया डीएम का यह आदेश


बलिया। कोरोना वायरस के दृष्टिगत 25 मार्च से 21 दिन के लिए लागू लॉकडाउन को प्रधानमंत्री जी ने 3 मई तक बढ़ा दिया है। लॉकडाउन की अवधि में अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर लोगों को अपने-अपने घरों में ही रहकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के स्पष्ट निर्देश है।

डीएम श्री शाही ने जनपदवासियों से अपील की है कि इस अवधि में किसी भी प्रकार के सम्मान समारोह का आयोजन नहीं हो। सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें, वही इस महामारी के विरुद्ध चल रहे इस अभियान में असली सम्मान होगा। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिया है कि इस प्रकार के किसी भी सम्मान समारोह में प्रतिभाग ना करें, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हो।

दरअसल, कभी-कभी ऐसा संज्ञान में आ रहा है कि खाद्यान्न वितरण के समय विभिन्न प्रकार के सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं हो पा रहा है और लॉकडाउन का मुख्य उद्देश्य ही समाप्त हो रहा है। जिलाधिकारी ने कहा है कि हर हाल में ऐसा नहीं होना चाहिए। लॉकडाउन का पूरी तरह पालन कराना हम सबकी जिम्मेदारी है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे