बलिया : नोट के साथ कागज के टुकड़े पर लिखा मिला 'मैं करोना वायरस हूं...', पहुंची पुलिस

बलिया : नोट के साथ कागज के टुकड़े पर लिखा मिला 'मैं करोना वायरस हूं...', पहुंची पुलिस


चितबड़ागांव, बलिया। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए जहां शासन-प्रशासन हर कदम पर एहतियात बरत रहा है, वही कुछ अराजक तत्व अपनी शरारत से बाज नहीं आ रहे। कुछ ऐसा ही मामला 13 अप्रैल सोमवार की सुबह चितबड़ागांव नगर पंचायत में सामने आया। इससे हड़कम्प मच गया। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे शरारत मान रही है, लेकिन जांच जारी है।  

नगर पंचायत चितबड़ागांव के वार्ड नंबर 13 (जयप्रकाश नगर) में पोस्ट ऑफिस के पूरब की तरफ कई दरवाजों पर एक-एक 10 रुपए का नोट और कागज के टुकड़े पर लिखा हुआ 'मैं करोना वायरस हूं, पूरे मोहल्ले में फैलाऊंगा' मिला, जिसे देख लोग डर गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जगह-जगह पड़े ₹10 का नोट और कागज का टुकड़ा उठाकर ले गई। इस सम्बंध में डीआईजी सुभाष चंद्र दूबे ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला शरारत का लग रहा है। वैसे जांच की जा रही है।

अम्बरीश तिवारी 'महादेव'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students