Covid19 : अलर्ट मोड में बलिया पुलिस, इन गांवों पैनी नजर

Covid19 : अलर्ट मोड में बलिया पुलिस, इन गांवों पैनी नजर


बांसडीह, बलिया। पड़ोसी प्रान्त बिहार के सीवान जनपद अंतर्गत रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पंजीवार गांव में बढ़ती कोरोना पॉजीटिव की संख्या को देख यूपी का बलिया प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। नरहन घाट पर बलिया पुलिस अस्थायी पोस्ट बनाकर सीमा क्षेत्र की चौकसी बरत रही है।सोमवार को कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने नरहन घाट का निरीक्षण अपने मातहतों के साथ किया।

बता दें कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर,  भोजपुरी, टिकुलिया, कीर्तिपुर, सारंगपुर, खेवसर व रघुवरपुर नगर गांव बिहार राज्य से सटा है। उप जिला मजिस्ट्रेट दुष्यंत मौर्य एवं तहसीलदार गुलाबचंद्रा लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर लोगों को जागरूक कर रहे है। इन गांवों के प्रधान द्वारा लाउड स्पीकर से लोगो को उस पर जाने से मना किया जा रहा है। घर पर ही रहने की अपील की जा रही है।

सोमवार को पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि किसी भी हालत में गांव का कोई भी व्यक्ति उस पर नहीं जायेगा और ना ही कोई व्यक्ति उस पार से इस पार आयेगा। पड़ोस के सीवान जिले के रघुनाथपुर प्रखण्ड के पंजवार में कोरोना पॉजीटिव की संख्या 29 हो गयी है, इसमें एक ही परिवार के 21 लोग है।

विजय गुप्ता



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद