बलिया : चौकी इंचार्ज और सिपाहियों संग कलमकारों की कर्त्तव्यनिष्ठा का सम्मान

बलिया : चौकी इंचार्ज और सिपाहियों संग कलमकारों की कर्त्तव्यनिष्ठा का सम्मान


मझौवां, बलिया। कोरोना महामारी के रोकथाम को लेकर पुलिस चौकी रामगढ़ के इंचार्ज पंकज सिंह व सिपाहियों द्वारा प्रतिदिन जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को जन जागरूकता अभियान में निकली पुलिस टीम जैसे ही ग्राम सभा बलिहार में पहुंची, वहां चौकी इंचार्ज पंकज सिंह व उनके सभी हमराहियो को प्रधान प्रतिनिधि सुशील कुमार मिश्रा ने फूल माला व अंग वस्त्र से सम्मानित किया। 

प्रधान बलिहार सुमन मिश्रा ने कहा कि इस कोरोना महामारी के रोकथाम में पुलिस प्रशासन, पत्रकार बंधु व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की अहम भूमिका है। इन लोगों के कार्यों की जितनी भी सराहना की जाय, कम है। इस महामारी में वही सुरक्षित बचेगा, जो अपने घर में रहेगा। शासन प्रशासन द्वारा बताए गए नियमों का पालन करेगा।

इस मौके पर रामगढ़ पुलिस चौकी के सिपाही मिथिलेश यादव, प्रदीप कुमार, रत्नेश वर्मा के अलावा अपने लेखन के माध्यम से लोगों तक सूचना पहुंचाने वाले ने पत्रकार भानु सिंह, सुरेश कुमार मिश्रा, बसंत कुमार सिन्हा, हरेराम यादव, अनिल सिंह, देवेंद्र तिवारी, रिंकू तिवारी, रविंद्र मिश्रा व अनिल सिंह को भी मास्क व अंग वस्त्र तथा कलम देकर मनोबल बढ़ाया गया। इस मौके पर बबलू मिश्रा, सोनू दुबे, प्रिंस मिश्रा ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दिखाई।


हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार