Covid19 : जरूरतमंदों की सहायता का फोटो सार्वजनिक करने पर रोक

Covid19 :  जरूरतमंदों की सहायता का फोटो सार्वजनिक करने पर रोक


बलिया। जिलाधिकारी ने कहा कि निराश्रित जरूरतमंदों, दैनिक मजदूरों आदि सभी के लिए प्रशासन के सहयोग में बहुत सारे व्यक्ति व संस्थाएं खड़ी है, जिनकी मदद से प्रत्येक थाना पर अन्नपूर्णां बैंक स्थापित है। लेकिन, कुछ लोगों द्वारा सामग्री वितरण के दौरान यह देखा गया है कि जरूरतमंदों व निराश्रित व्यक्तियों को सहायता पहुंचाने के दौरान फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। 

इससे सम्बन्धित व्यक्ति का मनोबल व आत्मबल कमजोर होता है। साथ ही उनकी मजबूरी का सार्वजनिक प्रदर्शन हो रहा है, जो कहीं से भी उचित नहीं है। इसलिए जिला प्रशासन व पुलिस ने मजबूर व्यक्ति के साथ सहयोग करने के दौरान फोटो खिंचवाने व उसे सार्वजनिक करने या प्रकाशित कराने पर रोक लगाई है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
बलिया : कानपुर में एक अधूरी प्रेम कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने हर किसी को झकझोंर दिया। प्रेमिका की...
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व