Covid19 : बिहार बार्डर से सटे बलिया के इस इलाके में लगा Police का पहरा

Covid19 : बिहार बार्डर से सटे बलिया के इस इलाके में लगा Police का पहरा


मनियर, बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के निर्देश पर उपजिलाधिकारी बांसडीह दुष्यंत कुमार मौर्या, सीओ बांसडीह दीपचंद व प्रभारी निरीक्षक मनियर नागेश उपाध्याय ने मनियर थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा नदी के तटवर्ती गांवों का दौरा किया। अधिकारियों ने सभी नाविकों को सख्त निर्देश दिया कि जो लोग भी नाव रखे हैं, उस नाव से न तो किसी भी व्यक्ति को नदी के उस पार लेकर जाएंगे न ही उधर से किसी को लेकर आएंगे। अगर किसी को इस पार या उस पार उतारते पाए गए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। 

साथ ही साथ घाघरा नदी के घाटों पर पुलिस की ड्यूटी भी लगा दी गई है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को यह भी निर्देश दिया कि जो लोग नदी उस पार खेती किए हैं, वे लोग नदी के उस पार ही रहेंगे। बार-बार उनका आना-जाना नहीं रहेगा। निर्धारित समय पर उनके घर से खाना आयेगा और उनका खाना एक नाव से वहां पहुंचा दिया जाएगा। 

बताते चलें कि बिहार प्रांत के सीवान जनपद अंतर्गत रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में काफी संख्या में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन चौकन्ना हो गया है। वैसे खरीद-दरौली घाट पर पीपा पुल को सील कर दिया गया है, लेकिन छोटी नाव के माध्यम से चोरी छिपे कुछ लोगों की आने जाने की शिकायतें मिल रही थी। इस मौके पर ग्राम प्रधान रामाशंकर यादव ककरघट्टा खास, क्षेत्र पंचायत सदस्य केदार यादव इत्यादि लोग मौजूद थे।

वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा