मैं भूख से परेशान हूं, कुछ कीजिए सर ! एक्टिव हुआ बलिया प्रशासन और...

मैं भूख से परेशान हूं, कुछ कीजिए सर ! एक्टिव हुआ बलिया प्रशासन और...



बैरिया, बलिया। वैश्विक महामारी कोरोना से सुरक्षा को लेकर घोषित लॉक डाउन की वजह से भुखमरी के कगार पर पहुंचने की शिकायत करने वाले चार लोगों में दो के पास डीएम के हस्तक्षेप पर पुलिस ने खाद्यान्न पहुंचाया, जबकि दो लोगों की शिकायत फर्जी निकली। वहीं कृष्णलीला करने के लिए श्रीनगर (दलछपरा) में आए मथुरा के 11 कलाकारों को साढ़े पांच कुंतल खाद्यान्न प्रशासन के हस्तक्षेप से प्रधान व कोटेदार ने उपलब्ध कराया। वे लोग मठिया परिसर में ही खाना बनाकर खा रहे हैं और रह रहे हैं।

झरकहां निवासी लालमुनिया देवी ने आनलाइन शिकायत की थी कि उनके पास खाने को कुछ भी नहीं है, वह भुखमरी के कगार पर है। इसी तरह दलन छपरा निवासी अशोक कुमार सिंह ने भी आनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बच्चे भूखे पेट सो रहे हैं। क्षेत्रीय लेखपालों ने अपने जांच के बाद लालमुनि देवी को पहले ही खाद्यान्न उपलब्ध करा देने की रिपोर्ट प्रेषित की। वहीं दलन छपरा के शिकायतकर्ता के विषय में क्षेत्रीय लेखपाल ने बताया कि शिकायतकर्ता जनपद से बाहर रहता है। कोड़रहा उपरवार निवासी संजय सिंह व चाईछपरा निवासी ललमुनिया देवी ने भी अपने को भुखमरी के कगार पर आनलाइन शिकायत में बताया था। जांच में दोनों की शिकायत सही पाए जाने पर दोनों के घर पुलिस के माध्यम से खाद्यान्न भेजवाया गया। इसी तरह श्रीनगर मठिया पर भी रासलीला के कलाकारों को भी भुखमरी से बचाने के लिए प्रधान व कोटेदारों के माध्यम से साढ़े पांच कुंतल चावल उपलब्ध कराया गया।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई सतीश चन्द्र कालेज, बलिया के पीजी सेमेस्टर-4 के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों...
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव