बाइक सवार बदमाशों ने प्रधान को मारी गोली, हालत गंभीर

बाइक सवार बदमाशों ने प्रधान को मारी गोली, हालत गंभीर


चंदौली। बलुआ थाना के महरौड़ा गांव के चौराहे पर गुरुवार की रात आठ बजे बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ग्राम प्रधान मनोज यादव (35) को गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश कैली की ओर भाग निकले। गोली की आवाज सुनते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए, सूचना पर पहुंची पुलिस घायल ग्राम प्रधान को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर परिजन और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

ग्राम प्रधान देर शाम गांव के चौराहे पर लॉकडाउन को लेकर ग्रामीणों को घरों में रहने के लिए जागरूक कर रहे थे। लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे थे। इसी बीच पैशन प्रो बाइक से मुंह बांधे दो बदमाश आए और ताबड़तोड़ गोलियां प्रधान पर दाग दी। प्रधान की पीठ में दो गोलियां लगी। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, बदमाश बाइक से भाग निकले। जानकारी होते ही पहुंचे थानाध्यक्ष ने प्रधान को अपनी गाड़ी में बैठाकर तत्काल ट्रामा सेंटर पहुंचाया।

पुलिस टीम बदमाशों को पकड़ने के लिए छानबीन में जुट गई। ग्रामीणों की मानें तो प्रधान काफी मिलनसार हैं, सामाजिक कार्यों और लोगों की मदद को हमेशा प्रयासरत रहते हैं। माता मनरा देवी ने बताया कि बेटे की किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। पत्नी ममता देवी, बेटी प्रतीक्षा, दीक्षा व सुभम समेत परिवार में दहशत का माहैाल व्याप्त है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले... नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद